{"_id":"6362065c869aab747e672d78","slug":"92-year-old-man-dies-due-to-fear-of-going-to-jail-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जेल जाने के डर से 92 साल के बुजुर्ग की मौत, थाने से आया था वारंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जेल जाने के डर से 92 साल के बुजुर्ग की मौत, थाने से आया था वारंट
Wed, 02 Nov 2022 11:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:31 AM IST
सार
कस्बे के पुराना गोला मोहल्ला निवासी भिखारी भुज भूजा भूजने का कार्य करते थे। काफी समय पूर्व पारिवारिक विवाद में उनके ऊपर एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल भी गए थे। उनके दामाद अयोध्या प्रसाद ने बताया की दो दिन पहले उसी मामले में थाने से वारंट आया था।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में जेल जाने के डर से 92 साल के भिखारी भुज की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि दो दिन पहले जब उन्हें वारंट की जानकारी हुई, तभी से डर गए थे। समझाने के बाद भी नहीं माने और उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के पुराना गोला मोहल्ला निवासी भिखारी भुज भूजा भूजने का कार्य करते थे। काफी समय पूर्व पारिवारिक विवाद में उनके ऊपर एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल भी गए थे।
विज्ञापन
उनके दामाद अयोध्या प्रसाद ने बताया की दो दिन पहले उसी मामले में थाने से वारंट आया था। पुलिस द्वारा बताने पर वह सदमे में आ गए, कहे कि मुझे फिर जेल जाना पड़ेगा। काफी समझाने के बाद भी वह एक ही रट लगाते रहे। सदमे में होने के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई और मंगलवार की सुबह मौत हो गई। वह सोखा के नाम से प्रसिद्ध थे।
विज्ञापन