फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   909 students took the research eligibility entrance exam

Gorakhpur News: 909 विद्यार्थियों ने दी शोध पात्रता प्रवेश परीक्षा

Sun, 23 Jun 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 23 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
909 students took the research eligibility entrance exam
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों से संचालित होने वाली प्री पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए शनिवार को शोध पात्रता प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें 909 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में संचालित 24 विषयों के 691 सीटों पर प्री पीएचडी के लिए छात्रों की प्रवेश परीक्षा हुई। शनिवार सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को इंटरव्यू के आधार पर प्री पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में 1085 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिसमें से 909 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 176 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

परीक्षा के संयोजक प्रो. दीपक बाबू मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। परीक्षा में किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई। परीक्षा का परिणाम 30 जून को घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में सामान्य प्रश्न आए थे, जिससे उत्तर देने में परेशानी नहीं हुई। जबकि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखा गया था।
-जितेन,
परीक्षार्थी
शोध पात्रता प्रवेश परीक्षा में सभी विषय से संबंधित ही प्रश्न आए थे, शांति पूर्ण माहाैल में परीक्षा संपन्न हुई।
-वीरेश कुमार, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article