{"_id":"6ad3e9f4c438f1e55301000a","slug":"82-cases-of-cheating-in-gorakhpur-university-examinations-29-students-found-guilty-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1489045-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल के 82 मामले, 29 विद्यार्थी दोषी करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल के 82 मामले, 29 विद्यार्थी दोषी करार
Sun, 18 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 18 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों की सत्र 2025-26 की परीक्षाओं में अनुचित साधन प्रयोग के 82 मामले सामने आए। जांच और नियमानुसार कार्रवाई के बाद इनमें 29 विद्यार्थियों को आरोपित किया गया, जबकि 53 विद्यार्थियों को आरोपमुक्त कर दिया गया। विश्वविद्यालय की वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान विभिन्न कक्षाओं और विषयों में ये मामले सामने आए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन