{"_id":"6655139ff967ffe26009ebc4","slug":"8000-vehicles-acquired-for-elections-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-571227-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चुनाव के लिए 8000 वाहनों का किया गया अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चुनाव के लिए 8000 वाहनों का किया गया अधिग्रहण
Tue, 28 May 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 28 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
छोटी गाड़ियां चंपा देवी पार्क व बसें डीडीयू में आज शाम तक खड़ी होंगी
आदेश की अवहेलना करने पर वाहन स्वामियोें के खिलाफ होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर आरटीओ ने छोटे-बड़े लगभग 8000 वाहनों का अधिग्रहण किया है। वाहन स्वामियों को इन वाहनों को 28 मई की शाम तक किसी भी तरह निर्धारित स्थान पर खड़ा कर देना है। छोटी गाड़ियां चंपा देवी पार्क व बसें यूनिवर्सिटी में खड़ी होंगी। आदेश की अवहेलना करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव के लिए अधिग्रहीत वाहनोें को आरटीओ की तरफ से नोटिस दिया गया है। कुछ वाहन स्वामियों ने थाने से अधिग्रहण के लिए आए नोटिस को वापस कर दिया है। आरटीओ ऐसे वाहन स्वामियों की सूची बनाएगा, जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके।
सूर्य विहार निवासी वेद प्रकाश कन्नौजिया का कहना है कि हमारी सात सीटर गाड़ी है, जिसके अधिग्रहण के लिए तिवारीपुर थाने से नोटिस आया था, हमने लौटा दिया। उनका कहना था कि हमारी पत्नी गर्भवती थी। शनिवार को बेटी हुई है। पत्नी के कारण हमने चुनाव मेंं वाहन ले जाने में असमर्थता दिखाई है, विभाग को हमारी परिस्थितियों पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
एआरटीओ अरुणा ने बताया कि चुनाव के लिए अधिग्रहित वाहनों के स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं। जो वाहन स्वामी समय से अपने वाहन को निर्धारित स्थान पर खड़ा नहीं करेगा, ऐसे वाहन स्वामियों की सूची बनाकर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
इनसेट
चुनाव में लगी परिवहन निगम की 94 बसें
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए 94 बसों को भेज दिया गया है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि बसों के चुनाव में जाने से यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। जिस रूट पर बसें कम होंगी वहां अनुबंधित बसें चलाई जाएंगी। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।