फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   8 June seminar in dvnpg gor e content

आठ जून से ई कंटेंट के लिए होगी कार्यशाला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
8 June seminar in dvnpg gor e content
आठ जून से ई कंटेंट के लिए होगी कार्यशाला डिवीएनपीजी में नैक तैयारियों पर हुई चर्चा अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। डिवीएनपीजी कॉलेज में प्राचार्य की अध्यक्षता में नैक की तैयारी को लेकर आईकयूएसी की एक आवश्यक बैठक हुई। बैठक में नैक की तैयारी एवं नैक निरीक्षण की तिथि को लेकर सभी क्राइटेरिया के प्रभारियों के साथ चर्चा हुई। तय हुआ कि आठ जून से एक कार्यशाला आयोजित होगी जिसमें ई कंटेंट के बारे में बताया जाएगा। आईकयूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ राज शरण शाही एवं नैक कोऑर्डिनेटर डॉ शशि प्रभा सिंह ने सभी विभागों को अपने विषय से संबंधित ई-कंटेंट तैयार करने के लिए कहा। जिससे कि तैयार ई-कंटेंट कॉलेज वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके। इस बैठक में मौजूद सभी शिक्षकों ने ई-कंटेंट की तैयारी के लिए सप्त दिवसीय कार्यशाला के आयोजन की सलाह दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने ई-कंटेंट सेल के प्रभारी डॉ सत्यपाल सिंह एवं शिक्षकों की सलाह पर 8 जून से 14 जून तक सप्त दिवसीय कार्यशाला के आयोजन के लिए कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ पवन कुमार पाण्डेय को को निर्देशित किया। बैठक में आईकयूएसी एवं नैक स्टेयरिंग कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed