{"_id":"61caaf2afa6196400216fa7a","slug":"7500-rupees-deducted-challan-for-stunting-on-scooty-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सरेराह स्कूटी पर स्टंट करने पर 7500 रुपये का कटा चालान, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सरेराह स्कूटी पर स्टंट करने पर 7500 रुपये का कटा चालान, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था वीडियो
Tue, 28 Dec 2021 12:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:01 PM IST
सार
महराजगंज के नरसिंह प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड स्कूटी पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। एक युवक आगे चला रहा है और दो युवतियां बैठी हैं। मेडिकल कॉलेज रोड पर स्कूटी को बीच रोड लहराया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्कूटी पर दो युवतियों को बैठाकर बीच रोड स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने वाहन स्वामी का 7500 सौ रुपये का चालान काट दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। इस हफ्ते इस तरह की यह तीसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के नरसिंह प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड स्कूटी पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। एक युवक आगे चला रहा है और दो युवतियां बैठी हैं। मेडिकल कॉलेज रोड पर स्कूटी को बीच रोड लहराया जा रहा है।
विज्ञापन
देखने से ही लग रहा है कि चालक जानबूझकर यह हरकत कर रहा है। उसकी इस करतूत से वह खुद और स्कूटी पर सवार दो युवतियां चोटिल हो सकती थीं, राहगीर भी हादसे का शिकार हो सकते थे। वीडियो वायरल होने पर, यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर ऑनलाइन चालान भेज दिया है।
विज्ञापन