फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   70 to 80 calls regarding vaccination coming in control room

गोरखपुर: कंट्रोल रूम में आ रहे वैक्सीनेशन को लेकर 70 से 80 कॉल, मांग रहे हैं ये खास जानकारी

Mon, 02 Aug 2021 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Aug 2021 07:12 PM IST
सार

बूथों पर वैक्सीन खत्म होने की शिकायतें सबसे अधिक, विदेश जाने वाले लोग स्पेशल बूथ की मांग रहे जानकारी, निजी अस्पतालों की भी आ रहीं रोज तीन से चार शिकायतें।

विज्ञापन
70 to 80 calls regarding vaccination coming in control room
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर पर अब कोविड संक्रमण को लेकर फोन आने बंद हो गए हैं। अब लोग वैक्सीनेशन को लेकर प्रतिदिन 70 से 80 फोन कर रहे हैं। इनमें अधिकांश लोगों की शिकायतें है कि दोपहर बाद बूथों से वैक्सीन खत्म हो जा रहे हैं। इसके अलावा विदेश जाने वाले लोग स्पेशल बूथ की बनाने की मांग कर रहे हैं। तीन से चार फोन ऐसे हैं, जो निजी अस्पतालों में अधिक रुपये लेने की शिकायतों की हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर कलेक्ट्रेट में बनाया गया। अप्रैल और मई माह में कमांड सेंटर पर प्रतिदिन सैकड़ों फोन मरीजों को भर्ती कराने के लिए जा रहे थे। लेकिन कमांड सेंटर मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से मरीजों की पर्याप्त मदद नहीं कर पा रहा था। इस बीच जब संक्रमण के मामले कम हुए तो अब वैक्सीनेशन को लेकर फोन आने शुरू हो गए हैं। लेकिन कमांड सेंटर इनकी भी कुछ मदद नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर की नोडल अधिकारी सुनीता पटेल ने बताया कि अधिकांश फोन बूथों पर वैक्सीन खत्म होने के आ रहे हैं। विदेश जाने वाले लोग स्पेशल बूथ की जानकारी मांग रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के एमआरआई बूथ पर विदेश जाने वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। बूथ खत्म होने की जानकारी विभाग को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

निजी अस्पताल वसूल रहे अधिक रुपये, आ रहीं शिकायतें

इंट्रीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमांड सेंटर पर तीन से चार फोन प्रतिदिन ऐसे भी आ रहे हैं, जो यह शिकायत कर रहे हैं कि निजी अस्पताल इलाज के नाम पर जबरदस्त धन उगाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों से लिखित शिकायत सेंटर के लोग मांग रहे हैं, लेकिन लिखित तौर पर कोई भी शिकायत करने को तैयार नहीं है। दूसरी लहर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों और तीमारदारों से अधिक रुपये लेने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस पर प्रशासन ने लिखित शिकायतें मांगी तो ऐसे अस्पतालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की गई। इसका असर यह हुआ कि 27 मामलों में 21 निजी अस्पतालों ने रुपये वापस किए थे।

इन नंबरों पर कर सकते हैं फोन
सुनीता पटेल ने बताया कि कोविड या कोविड वैक्सीनेशन संबंधित किसी भी समस्या के लिए चार मोबाइल नंबर एवं तीन पीएनटी नंबर जारी किया गया है। इस पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे फोन कर आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।  इन नंबरों में 9532041882, 9532797104, 8765134842, 9532824859, 0551-2202205,  0551-2201796, 0551-2204196 शामिल हैं। इसके अलावा 9532041882 और 9532797104 नंबर पर व्हाट्सअप के जरिए शिकायत कर सकते हैं।  

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नीरज पांडेय ने कहा कि बूथों पर लक्ष्य के अनुसार वैक्सीन भेजी जा रही है। लोगों की भीड़ बूथों पर सुबह ही हो जा रही है। इसकी वजह से बूथ पर वैक्सीन खत्म हो जा रही है। लगातार बूथों पर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed