{"_id":"5fd052fc8ebc3e3d445e57ac","slug":"69-thousand-teachers-recruitment-get-counseling-chance-again-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Teacher Recruitment 2020: पहले काउंसिलिंग कराने से चूके तो आज फिर मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Teacher Recruitment 2020: पहले काउंसिलिंग कराने से चूके तो आज फिर मिलेगा मौका
Wed, 09 Dec 2020 04:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
यूपी शिक्षक भर्ती 2020: प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
69 हजार शिक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में काउंसिलिंग कराने से चूके अभ्यर्थियों को बुधवार से शुरू हो रही तीसरे चरण की काउंसिलिंग में मौका मिलेगा। तीन दिनों तक चलने वाली काउंसिलिंग में नियुक्ति पत्र से वंचित अभ्यर्थियों को आवेदन देकर कमियों को दूर कराने का मौका मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों में 12 दिसंबर को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में पहले चरण की काउंसिलिंग में 599 पद के मुकाबले 517 सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जबकि 40 अभ्यर्थी काउंसिलिंग से अनुपस्थित रहे। इनके अलावा 42 अभ्यर्थी अंकों के अंतर व अन्य कारणों से नियुक्ति पत्र हासिल करने से वंचित रह गए। इन सभी से आवेदन लेकर विभाग उनकी समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार द्वितीय काउंसिलिंग में जहां 44 अनुपस्थित रहे। वहीं 20 विभिन्न विसंगतियों के कारण काउंसिलिंग में शामिल होने के बाद नियुक्ति पत्र से वंचित रह गए। अनुपस्थित अभ्यर्थी तीसरे चरण की काउंसिलिंग में अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच करा सकेंगे। शेष अभ्यर्थी विसंगति में सुधार के लिए प्रत्यावेदन देंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
42 और शिक्षकों ने किया कार्यभार ग्रहण
बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि तीसरे चरण (9-11 दिसंबर) की काउंसिलिंग को लेकर बीएसए कार्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तीन काउंटर तैयार किए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों को दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। पूरी प्रक्रिया के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विधिवत पालन किया जाएगा।
दूसरे चरण में नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले नवनियुक्त शिक्षकों के बीएसए कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण करने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 42 और शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकताओं को पूरा किया। इसके साथ ही अब तक 515 शिक्षक कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। जबकि शेष शिक्षक जल्द ज्वाइनिंग के लिए मेडिकल बनवाने व अन्य कागजात दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
विद्यालय आवंटन होने तक सभी शिक्षक सुबह 10 बजे कार्यालय आएंगे और शाम चार बजे हस्ताक्षर बनाकर ही घर जाएंगे। इसके लिए बीएसए कार्यालय में तीन काउंटर बनाए गए हैं। शासन का निर्देश मिलते ही शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिया जाएगा।