{"_id":"62b950f4378de155646a9c91","slug":"676-history-sheeters-of-gorakhpur-district-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर जिले के 676 हिस्ट्रीशीटर लापता, पुलिस के बुलाने पर भी नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर जिले के 676 हिस्ट्रीशीटर लापता, पुलिस के बुलाने पर भी नहीं आए
Mon, 27 Jun 2022 12:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:10 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा के निर्देश पर सभी थानों पर रविवार को दुराचारी सभा आयोजित कर हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया जा रहा है। इस सत्यापन के दौरान ही सामने आया है कि जिले के तमाम हिस्ट्रीशीटर थाने नहीं आना चाह रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पुलिस उन्हें जमीन पर दरी बिछाकर बैठाएगी, जिससे जब उनकी फोटो सामने आएगा, तब उनका भौकाल खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के 676 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। दरअसल, रविवार को होने वाले दुराचारी सभा में जिले के 1520 हिस्ट्रीशीटरों में से अभी तक 844 ही थाने पर पहुंचे हैं। हिस्ट्रीशीटर थाने क्यों नहीं आ रहे हैं, इसको लेकर कई तरह की बात सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि इनमें कुछ तो जेल में है, जबकि जो दबंग हैं, वे पुलिस के बुलावे को नजरअंदाज कर रहे हैं। अब पुलिस ने इनके जमानतदारों को बुलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा के निर्देश पर सभी थानों पर रविवार को दुराचारी सभा आयोजित कर हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया जा रहा है। इस सत्यापन के दौरान ही सामने आया है कि जिले के तमाम हिस्ट्रीशीटर थाने नहीं आना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
उन्हें लग रहा है कि पुलिस उन्हें जमीन पर दरी बिछाकर बैठाएगी, जिससे जब उनकी फोटो सामने आएगा, तब उनका भौकाल खत्म हो जाएगा। इसलिए वे थानेदार से लेकर बीट सिपाही तक से सेटिंग करने में जुटे हैं।
दुराचारियों की सभा में थाने के सभी सीसीटीएनएस मुंशी व कंप्यूटर ऑपरेटर संबंधित उपनिरीक्षक/बीपीओ बैठकर एचएस/गैंग रजिस्टर को दुरुस्त करा रहे हैं। सीसीटीएनएस के आईएफ 12, आईआईएफ 13, आईआईएफ 14 फार्म एवं एचएस को प्रहरी एप में भरा जा रहा है।
चार सभा में जो दुराचारी नहीं आएंगे, उनके जमानतदारों की पांचवी सभा, जिसका नाम ‘जमानतदार सभा’ होगा, उसमें बुलाया जाएगा और इन सभी को 107/116 में पाबंद करते हुए संबंधित दुराचारियों को थाने में पेश करने के लिए चेताया जाएगा।