फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   64 thousand cheated from businessman by pretending to be DIG in Gorakhpur

Gorakhpur News: खुद को डीआईजी बता व्यापारी से ठगे 64 हजार- पहले अश्लील वीडियो दिखाया, फिर फोन पर डराया

Sat, 22 Jun 2024 05:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
64 thousand cheated from businessman by pretending to be DIG in Gorakhpur
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : iStock

खजनी थाना क्षेत्र के किराना व्यापारी से खुद को डीआईजी गोरखपुर बताकर जालसाज ने 64 हजार रुपये ठग लिए। केस दर्ज करने की धमकी देकर तीन से चार बार में ऑनलाइन रुपये लिए गए। शुक्रवार को दोबारा पांच हजार रुपये मांगने पर व्यापारी ने भाई के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खुंटभार निवासी भीम जायसवाल का खजनी कस्बे में किराने की दुकान है। भीम के भाई ग्राम प्रधान हैं। भीम ने बताया कि 18 जून की रात 10 बजे वह दुकान से घर पहुंचे। इसी बीच उनके मोबाइल नंबर पर एक युवती ने वीडियो कॉल किया। करीब पांच मिनट तक उसने अश्लील वीडियो दिखाई और बात की।
विज्ञापन


इसके बाद वह फोन बंदकर सोने चले गए। 19 जून की सुबह उठे तो उनके मोबाइल नंबर पर एक अंजान नंबर से फोन आया। उसने कहा कि वह डीआईजी गोरखपुर बोल रहा है। उसकी महिला दोस्त गिरफ्तार हो चुकी है। पूछताछ में महिला ने उसका नाम भी लिया है, केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल जाने से बचना है तो रुपये भेजो। भीम ने बताया कि डर से उसने जालसाज द्वारा बताए गए नंबर पर चार बार में 64 हजार रुपये भेजे। कुछ देर बाद जब उसने दोबारा फोन कर पांच हजार रुपये मांगे तब भाई को घटना की जानकारी दी। भीम का कहना है कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी उसके पास फोन आ रहे हैं और पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed