{"_id":"5f1201358ebc3e63865e3148","slug":"6333-teacher-does-not-fill-their-update-information-gorakhpur-city-news-gkp3585447189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के छह हजार से अधिक शिक्षकों को ब्योरा अपलोड करने का मिला आखिरी मौका, ये है अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के छह हजार से अधिक शिक्षकों को ब्योरा अपलोड करने का मिला आखिरी मौका, ये है अंतिम तिथि
Sat, 18 Jul 2020 08:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गोरखपुर में मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी देने से दूरी बनाने वाले जिले के छह हजार से अधिक शिक्षकों को शासन ने आखिरी मौका दिया है। अब वे 31 जुलाई तक पोर्टल पर ब्योरा अपलोड कर सकेंगे। अगर इसके बाद भी जानकारी अपलोड नहीं की गई तो उनके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी तक के अगस्त के वेतन को बाधित कर दिया जाएगा। इसका आदेश बेसिक शिक्षा विभाग में पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिले में 11550 शिक्षक तैनात हैं। इनमें से 5184 शिक्षकों ने अभी तक मानव संपदा पोर्टल पर सेवा का विवरण अपलोड किया है। वहीं 6366 शिक्षकों ने अभी तक जानकारी नहीं दी है। जिन शिक्षकों ने जानकारी अपलोड की है उनमें से 2432 लोगों के विवरण में त्रुटियां हैं। इसपर 1556 शिक्षकों ने इसमें संशोधन कराया है।
विज्ञापन
शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर अपने नाम, तैनाती विद्यालय और शैक्षिक योग्यता समेत तमाम बिंदुओं का विवरण अपलोड करना है। परिषदीय विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों के मामले लगातार सामने आने पर मुख्यालय ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया है ताकि फर्जी शिक्षकों की पहचान की जा सके। जिले में महज 45 फीसदी शिक्षकों ने पोर्टल पर अपना विवरण अपलोड किया है।
विज्ञापन