रेलवे अपडेट: डोमिनगढ़-कुसम्ही और गोरखपुर नकहा जंगल रेल लाइन दोहरीकरण के लिए मिले 62 करोड़
एनई रेलवे को दोहरीकरण के लिए 2,192 करोड़ का बजट मिला है। 2021 में यह राशि 1,786 करोड़ रुपये थी। डोमिनगढ़ से कैंट स्टेशन होकर कुसम्ही तक तीसरी लाइन 21.15 किमी लंबी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी रेल लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 62 करोड़ मिले हैं। इसके साथ ही गोरखपुर से नकहा जंगल और गोरखुपर कैंट-वाल्मीकिनगर रेल लाइन भी बजट में शामिल की गई है। वाल्मीकिनगर के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। जबकि, बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन के लिए 640 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, आधारभूत संरचना के लिए इस बार एनई रेलवे को दोहरीकरण के लिए 2,192 करोड़ का बजट मिला है। 2021 में यह राशि 1,786 करोड़ रुपये थी। डोमिनगढ़ से कैंट स्टेशन होकर कुसम्ही तक तीसरी लाइन 21.15 किमी लंबी है। पिछले बजट में इसी लाइन के लिए 105 करोड़ रुपये मिले थे।
इसके बाद काम शुरू कराया गया था। इस परियोजना को 2016 के बजट में मंजूरी मिली थी। इस बार इस रेल लाइन के लिए 62 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा बजट 2021-22 में पूर्वोत्तर रेलवे पर यात्री सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से 422.9 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
इसके तहत चिह्नित स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर के साथ ही साथ स्थानीय वस्तुशिल्प के आधार पर बेहतर और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा। वहीं, कर्मचारी कल्याण के लिए 20.7 करोड़ तथा कर्मचारियों के प्रशिक्षण में 2.6 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
दोहरीकरण के लिए मिला बजट
रेल लाइन बजट
छपरा-बलिया- 65 किमी 55 करोड़
बलिया-गाजीपुर- 65.1 किमी 280 करोड़
वाराणसी-माधोसिंह- प्रयागराज- 120 किमी 150 करोड़
फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज-150 किमी 260 करोड़
औड़िहार-जौनपुर-59 किमी 63 करोड़
गोरखपुर-वाल्मीकिनगर-87 किमी 05 करोड़
मल्हौर-डॉलीगंज-12 किमी 20.7 करोड़
भटनी-औड़िहार-125 किमी 350 करोड़
रोजा-सीतापुर-बुढ़वल-18 किमी 604 करोड़
औड़िहार-गाजीपुर- 40 किमी 87 लाख
डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी- गोरखपुर-नकहा दूसरी लाइन- 62 करोड़