{"_id":"62888c8488c4c05ae43ce6e5","slug":"603-km-long-road-will-be-built-from-pilibhit-to-bihar-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: पीलीभीत से बिहार की सीमा तक बनेगी 603 किमी लंबी सड़क, दस मीटर होगी चौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: पीलीभीत से बिहार की सीमा तक बनेगी 603 किमी लंबी सड़क, दस मीटर होगी चौड़ाई
Sat, 21 May 2022 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 May 2022 12:23 PM IST
सार
एनएच परियोजना प्रबंधक प्रभात चौधरी ने कहा कि पीलीभीत से बिहार सीमा तक 603 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जोकि टू लेन होगी। गोरखपुर डिवीजन में महराजगंज-फरेंदा बाईपास और पड़रौना-फाजिलनगर मार्ग को इस वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। शासन के निर्देश पर डीपीआर बनाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत से बिहार सीमा तक 603 किलोमीटर लंबी और दस मीटर चौड़ी टू लेन सड़क बनाई जाएगी। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। नेशनल हाईवे (एनएच) की गोरखपुर डिवीजन के परियोजना प्रबंधक ने इस साल की कार्ययोजना में 75 किलोमीटर सड़क को शामिल किया है। डीपीआर बनने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
पीलीभीत से बिहार सीमा तक सड़क को पहले फोरलेन बनाने का फैसला किया गया था, लेकिन ट्रैफिक फोरलेन के बराबर नहीं होने के कारण टूलेन (10 मीटर चौड़ी) बनाने का निर्णय लिया गया। सड़क को नेशनल हाईवे बनाएगा। इसके अलग-अलग डिवजीन के पास अलग-अलग जनपद की सड़कें हैं। गोरखपुर डिवीजन के पास गोरखपुर के अलावा महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर जिले हैं।
विज्ञापन
इस साल की कार्ययोजना में इस मार्ग पर दो सड़कों को शामिल किया गया है। इनकी लंबाई लगभग 75 किलोमीटर है। इस मार्ग पर महराजगंज जिले में महराजगंज-फरेंदा बाईपास को शामिल किया गया है। इसकी लंबाई लगभग 35 किलोमीटर है। इसे 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह पड़रौना से फाजिलनगर तक 40 किलोमीटर सड़क को इस साल की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। डीपीआर बनने के बाद शासन के सौंपा जाएगा। शासन से स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
एनएच परियोजना प्रबंधक प्रभात चौधरी ने कहा कि पीलीभीत से बिहार सीमा तक 603 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जोकि टू लेन होगी। गोरखपुर डिवीजन में महराजगंज-फरेंदा बाईपास और पड़रौना-फाजिलनगर मार्ग को इस वर्ष की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। शासन के निर्देश पर डीपीआर बनाई जा रही है। अनुमति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।