फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   602 additional buses will run for Gorakhpur gorakhnath Khichdi Mela

Khichdi Fair: गोरखनाथ खिचड़ी मेले के लिए चलेंगी 602 अतिरिक्त बसें, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 24 Dec 2021 08:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Dec 2021 08:51 PM IST
सार

रोडवेज के गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में 12 जनवरी से पहले परिवहन निगम का कंट्रोल रूम बन जाएगा। बरगदवां और रेलवे बस स्टेशन पर भी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।

विज्ञापन
602 additional buses will run for Gorakhpur gorakhnath Khichdi Mela
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम इस बार विभिन्न रूटों पर 602 अतिरिक्त बसें चलाएगा। बसों का संचालन 12 जनवरी से 25 जनवरी (बुढ़वा मंगल) के बीच होगा। निर्धारित दिनों में बसें 800 से अधिक फेरे लगाएंगी।

विज्ञापन


रोडवेज के गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर के मेला परिसर में 12 जनवरी से पहले परिवहन निगम का कंट्रोल रूम बन जाएगा। बरगदवां और रेलवे बस स्टेशन पर भी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कंट्रोल रूम का नंबर 0551-2206093 होगा।

विज्ञापन

इन मार्गों पर चलेंगी बसें

रूट बसों की संख्या समय
सोनौली-फरेंदा-गोरखपुर 40 सुबह 5 बजे से
ठुठीबारी-महराजगंज-गोरखपुर 35 सुबह 5 बजे से
बढनी-सिद्धार्थनगर-गोरखपुर 22 सुबह 6 बजे से
बलरामपुर-गोंडा-गोरखपुर 02 सुबह 6 बजे से
बांसी-मेहदावल-गोरखपुर 21 सुबह 5 बजे से
लार-देवरिया-गोरखपुर 90 सुबह 4 बजे से
तमकुहीरोड-कसया-गोरखपुर 82 सुबह 4 बजे से
गोला-सिकरीगंज-गोरखपुर 10 सुबह 6 बजे से
पडरौना-कसया-गोरखपुर 74 सुबह 4 बजे से
दोहरीघाट-कौड़ीराम-गोरखपुर 74 सुबह 4 बजे से
अयोघ्या-खलीलाबाद-गोरखपुर 120 सुबह 4 बजे से
रूद्रपुर-गौरीबाजार-गोरखपुर 20 सुबह 5 बजे से
कप्तानगंज-पिपराइच-गोरखपुर 08 सुबह 6 बजे से
देवीपाटन-गोरखपुर 02 सुबह 6 बजे से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed