फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   6000 acres of land will be acquired for new Gorakhpur

UP: नए गोरखपुर के लिए अधिग्रहित होगी 6000 एकड़ जमीन, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी हो सकता है प्रस्तावित

Fri, 24 Feb 2023 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Feb 2023 11:12 AM IST
सार

नए गोरखपुर में युवाओं के रोजगार की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रदूषण मुक्त औद्योगिक क्षेत्र भी प्रस्तावित किया जा रहा है। इसमें आइटी सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग एवं रेडीमेड गारमेंट सहित ऐसी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो सकेंगी, जिससे प्रदूषण न हो।

विज्ञापन
6000 acres of land will be acquired for new Gorakhpur
जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से तैयार की गई नया गोरखपुर परियोजना को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 6000 एकड़ जमीन के अधिग्रहण किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


नए गोरखपुर में युवाओं के रोजगार की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रदूषण मुक्त औद्योगिक क्षेत्र भी प्रस्तावित किया जा रहा है। इसमें आइटी सेक्टर, फूड प्रोसेसिंग एवं रेडीमेड गारमेंट सहित ऐसी औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो सकेंगी, जिससे प्रदूषण न हो। युवाओं को अच्छे वेतन की नौकरी गोरखपुर में ही मिल सकेगी। औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी यहां बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नया गोरखपुर के लिए छह हजार एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी भी की गई है। इस क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी प्रस्तावित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की जरूरत की हर सुविधा यहां उपलब्ध होगी। सोनौली एवं कुशीनगर रोड के करीब 60 गांवों की जमीन को अधिग्रहीत करना है। प्रशासन की ओर से इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed