फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   6 lakh 24 thousand looted from manager of gas agency in broad daylight

Gorakhpur News: असलहा सटाकर दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मैनेजर से 6 लाख 24 हजार की लूट, दो हिरासत में

Tue, 14 Feb 2023 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, भटहट।
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Feb 2023 10:07 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि दोनों बदमाशों के हाथों में असलहा था। दोनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के आस-पास है। दोनों ने मफलर से अपना मुंह बांध रखा था। बताया जा रहा है कि भागते समय बदमाशों की बाइक की चपेट में घास काट रही एक महिला आते-आते बच गई। पुलिस घटना की सूचना पाकर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और वीडियो खंगाल रही है।

विज्ञापन
6 lakh 24 thousand looted from manager of gas agency in broad daylight
मैनेजर सुनील पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में स्थित गैस एजेंसी के मैनेजर से बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा सटाकर दिनदहाड़े छह लाख 24 हजार 660 रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर आईजी जे. रविन्द्र, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्वनोई, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे। आईजी ने पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को घटना के खुलासे के लिए लगा दिए हैं।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में शिव शक्ति गैस सर्विस पर खजनी थाना क्षेत्र के बिहारी बुजुर्ग निवासी सुनील पांडेय मैनेजर के पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह 3:40 बजे एक प्लास्टिक के झोले में छह लाख 24 हजार 660 रुपये लिए थे। रुपयों से भरा बैग बाइक के हैंडल में टांग कर एजेंसी के खाते में जमा करने के लिए कस्बे में स्थित इंडियन बैंक जा रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह एजेंसी से लगभग 100 मीटर आगे दलित बस्ती के सामने पहुंचे थे कि सामने से एक काले रंग की बिना नम्बर प्लेट की स्पलेंडर बाइक पर दो युवक पहुंचे। पहुंचते ही बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद असलहे के बल पर एक बदमाश रुपयों से भरा झोला छीनने लगा। विरोध पर दूसरे बदमाश ने असलहा तानते हुए गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी बीच एजेंसी मैनेजर ने एक बदमाश का कॉलर पकड़ लिया, जिससे उसके शर्ट के दो बटन टूट कर उनके हाथ में आ गया। शोर सुनकर लोग जब तक बदमाशों को पकड़ते तब तक दोनों बदमाश बदमाश रुपये से भरा झोला और बाइक की चाभी लेकर भटहट से बांस-स्थान की तरफ फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि दोनों बदमाशों के हाथों में असलहा था। दोनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के आस-पास है। दोनों ने मफलर से अपना मुंह बांध रखा था। बताया जा रहा है कि भागते समय बदमाशों की बाइक की चपेट में घास काट रही एक महिला आते-आते बच गई। पुलिस घटना की सूचना पाकर आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और वीडियो खंगाल रही है।

दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू
लूट की घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में भी बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है। इसे लेकर पुलिस ने भटहट थाना क्षेत्र के बड़हरिया टोला के एक युवक और परसोना गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। हालांकि, पुलिस अब तक इस मामले में कुछ कह नहीं रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed