{"_id":"628c79affdf10c250c528844","slug":"6-22-lakhs-lost-in-greed-of-admission-in-mbbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: एमबीबीएस में दाखिले के लालच में गंवा दिए 6.22 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: एमबीबीएस में दाखिले के लालच में गंवा दिए 6.22 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 24 May 2022 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 May 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के मथौली गांव के विनोद यादव ने एमबीबीएस में बिना परीक्षा पास किए दाखिले के लालच में 6.22 लाख रुपये गंवा दिए। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध अमानत में खयानत व जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मथौली निवासी विनोद यादव के मोबाइल नंबर पर कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने कहा कि एमबीबीएस में दाखिला चाहिए हो तो संपर्क कर लो। उसकी बातों में आकर विनोद यादव ने कई बार में 6.22 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
उसने एक शख्स से भी यह कहते हुए मिलवाया कि यह एक कॉलेज के हेड हैं, जहां पर एमबीबीएस में दाखिला होगा। अब आरोपित रुपये लौटाने से इनकार कर रहा है और दाखिला भी नहीं हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रदीप यादव व दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन