फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   56 lakhs grabbed in name of selling land at Gorakhpur

Gorakhpur News: जमीन बेचने के नाम पर 56 लाख हड़पे, जांच के बाद हुई कार्रवाई

Wed, 18 Oct 2023 12:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Oct 2023 12:54 PM IST
सार

दीनदयाल ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया की पीड़ितों को वर्ष 2019 में मालूम हुआ कि फर्म वीएन बालाजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा कोनी में स्थित जमीन को फर्म के मालिक योगेश मणि त्रिपाठी प्लाटिंग कर किस्तों में बेंच रहे हैं। संपर्क करने पर योगेश मणि ने बताया कि महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक वीर बहादुरपुरम कॉलोनी निवासी अनूप कुमार श्रीवास्तव फर्म के सहयोग में कार्यरत हैं।

विज्ञापन
56 lakhs grabbed in name of selling land at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

एम्स इलाके के कोनी में प्लाटिंग कर किस्तों में जमीन खरीदने का लालच देकर वीएन बालाजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम के फर्म द्वारा 23 लोगों से 56 लाख 63 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एम्स पुलिस सोमवार रात फर्म के मालिक योगेश मणि त्रिपाठी पर रुपये हड़पने का केस दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी वर्ष 2017 में चिल्लूपार से विधायक का चुनाव भी लड़ चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक भैरोपुर के रहने वाले दीनदयाल समेत अन्य ने 29 सितंबर को पुलिस कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी नॉर्थ ने सीओ कैंट को जांच कर केस दर्ज कराने का आदेश दिया था। जांच के बाद सीओ मानुष पारीक के निर्देश पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


दीनदयाल ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया की पीड़ितों को वर्ष 2019 में मालूम हुआ कि फर्म वीएन बालाजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स द्वारा कोनी में स्थित जमीन को फर्म के मालिक योगेश मणि त्रिपाठी प्लाटिंग कर किस्तों में बेंच रहे हैं। संपर्क करने पर योगेश मणि ने बताया कि महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर एक वीर बहादुरपुरम कॉलोनी निवासी अनूप कुमार श्रीवास्तव फर्म के सहयोग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा: मंगाया था लैपटॉप, डिब्बा खोला तो निकले पत्थर के टुकड़े

पीड़ितों ने अनूप के जरिये जमीन खरीदने के लिए में फर्म में रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद योगेश मणि तिवारी को 25 प्रतिशत कैश जमा किया। प्रतिमाह चेक व ऑनलाइन किस्त जमा करते रहे। दीनदयाल का आरोप है कि धनराशि भी लगभग पूर्ण होने को है, लेकिन कब्जा नहीं दिया जा रहा है। जमा धनराशि मांगने पर वापस न करने की धमकी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: रोडवेज पर हंगामा: गोरखपुर में बसों के पहिए थमे...यात्रियों की सांसत

दरोगा ने बहू और बेटे के साथ मिलकर की 11.50 लाख हड़पे

मॉडल शॉप और नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरपीएफ के दरोगा, उसके बेटे और बहू पर 11.50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। एम्स पुलिस पीड़ित की तहरीर पर रुपये हड़पने, जालसाजी व कूटरचित दस्तावेज देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: मेहमान बनकर पहुंची आयकर की टीम...घर में प्रवेश करते ही मोबाइल लिए कब्जे में

देवरिया जिले के बसंतपुर निवासी अजय वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शालिनी नर्सिंग की पढ़ाई करना चाहती थी। 26 नवंबर 2022 को पटना में परीक्षा होनी थी। एम्स इलाके का रहने वाला भास्वर शर्मा बेटी को लेकर पटना गया और भरोसा दिया कि पटना नहीं तो लखनऊ में वह दाखिला करवा देगा।

इसके लिए उसने 25 हजार रुपये भी खाते में मंगलवा लिए। दाखिले से संबंधित कागजात भी दे दिया। फिर 15 अप्रैल 2023 को पटना में मॉडल शॉप का लाइसेंस दिलाने के नाम पर भी रुपये लेकर कागजात दिया। दोनों कागजात जांच करने पर फर्जी निकले। ऐसा कर तीनों ने मिलकर 11.50 लाख की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed