फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Uproar on roadways Wheels of corporation buses stopped

रोडवेज पर हंगामा: गोरखपुर में बसों के पहिए थमे...यात्रियों की सांसत

Wed, 18 Oct 2023 12:02 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र पीके तिवारी ने कहा कि रोडवेज के चालकों की हड़ताल से करीब दो घंटे तक परिवहन निगम की बस सेवा प्रभावित रही। घायल चालक को तीन माह का वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगों पर सहमति बन गई है। हड़ताल से यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हुई है।

विज्ञापन
Uproar on roadways Wheels of corporation buses stopped
रेलवे बस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रोडवेज बस चालकों और परिचालकों की दो घंटे की हड़ताल ने यात्रियों को बेहाल कर दिया। निगम की बसों के पहिए थमने से परेशान यात्री निजी बसों की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को लोकल रूट पर हुई। हड़ताल समाप्त होने और बस चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पुलिस की पिटाई से सिद्धार्थनगर डिपो के बस चालक का हाथ टूटने से आक्रोशित रोडवेज के नियमित व संविदा चालकों और परिचालकों ने बसों को खड़ा कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उस वक्त बस स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ थी। बसों के पहिए रुकने से यात्रियों की चिंता बढ़ गई। यात्री यूनिवर्विटी चौराहे से महाराणा प्रताप तिराहे के बीच बसों की तलाश में भटकते नजर आए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हत्या के जुर्म में 16 साल बाद अभियुक्त को आजीवन कारावास, गोरखपुर में भड़क गया था दंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बस स्टेशन पर बस्ती जाने के लिए अपने दो साल के बेटे के साथ राकेश बस में बैठे थे। बस चलती उससे पहले चालकों ने हड़ताल कर दिया। इस बीच उनका बच्चा रोने लगा, करीब एक घंटे बाद भी जब बस नहीं चली तो वह अपने बेटे चुप कराते हुए उसे गोद में उठाए निजी बस की तलाश में बस से उतर गए और यूनिविर्सिटी चौराहे तक पैदल ही चल दिए, लेकिन वहां भी उन्हें बस नहीं मिली तो थक-हार कर वह वापस बस स्टेशन आ गए और फिर से बस में बैठ गए। हड़ताल खत्म होने के बाद बस रवाना हुई।

इसी तरह लखनऊ जाने के लिए जनरथ बस में बैठी महिला सुनीता बस से नीचे उतर गई। सुनीता ने बताया कि वह आधे घंटे से बस में बैठी थी, लेकिन गर्मी से परेशान होने के चलते बाहर निकलना पड़ा। इस बीच कुछ विदेश पर्यटक भी बस की तलाश में भटकते हुए नजर आए।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खून माफिया: पुलिस की जांच में दागी, मेडिकल कॉलेज प्रशासन दे रहा क्लीनचिट

क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र पीके तिवारी ने कहा कि रोडवेज के चालकों की हड़ताल से करीब दो घंटे तक परिवहन निगम की बस सेवा प्रभावित रही। घायल चालक को तीन माह का वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगों पर सहमति बन गई है। हड़ताल से यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed