{"_id":"6aab070c06f81cea4f0ede68","slug":"55-lakh-rupees-swindled-under-the-pretext-of-securing-a-job-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1453083-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख हड़पे, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख हड़पे, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सरदारनगर। शिप में वाइपर की नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवक से 5.55 लाख रुपये लेने और जाली नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। नौकरी नहीं लगने पर रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का भी आरोप है। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी दानिश मोहम्मद सैयद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रोजगार के सिलसिले में उसकी मुलाकात राजघाट के बसंतपुर निवासी और वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित जीवन नगर में रहने वाले दानिश मोहम्मद से हुई थी।
आरोप है कि दानिश ने शिप में वाइपर की नौकरी दिलाने के लिए छह लाख रुपये मांगे। प्रदीप ने आर्थिक स्थिति खराब होने की बात कही तो 45 हजार रुपये कम कर 5.55 लाख रुपये में नौकरी दिलाने की बात तय हुई। प्रदीप के मुताबिक, उसने अलग-अलग तारीखों में दानिश के बैंक खाते में कुल 5.55 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद 17 फरवरी 2024 को उसे नियुक्ति पत्र दिया गया।
सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नियुक्ति पत्र, बैंक खाते में भेजी गई रकम और शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।