फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   55 entrepreneurs reached counseling for plot allotment

Gorakhpur News: प्लॉट आवंटन के लिए 55 उद्यमी पहुंचे काउंसिलिंग में

Fri, 25 Aug 2023 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
55 entrepreneurs reached counseling for plot allotment
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। औद्योगिक विकास क्षेत्र गीडा में प्लॉट आवंटन के लिए बृहस्पतिवार को भी 55 उद्यमियों ने काउंसिलिंग कराई। बुधवार को भी 55 लोग काउंसिलिंग में शामिल हुए थे। अगले सप्ताह आवंटियों के नाम फाइनल किए जाएंगे। प्लॉट आवंटित होने के दो साल के भीतर इन लोगों को उद्योग लगाना होगा।
गीडा क्षेत्र में नए उद्योग लगाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। पिछले दिनों 240 प्लाॅटों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें प्लास्टिक पार्क, गारमेंट्स पार्क और जनरल कैटेगरी में आवेदन मांगे गए थे। प्लास्टिक पार्क में कुल 80 प्लॉट हैं, जिसे बिजली कटौती से मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इन प्लाॅटों के लिए कुल 160 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें से 112 लोगों ने प्लॉट के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत अग्रिम धनराशि जमा की थी। इन्हें ही काउंसिलिंग में बुलाया गया था।
विज्ञापन

गीडा सीईओ पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्लॉट आवंटित किया जाएगा। आवंटियों को दो साल के अंदर फैक्टरी स्थापित करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed