फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5467 vaccinated in deoria on saturday

5467 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Sat, 19 Jun 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
5467 vaccinated in deoria on saturday
5467 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में शनिवार को टीकाकरण कार्य में तेजी आई। जिले में 26 केंद्रों पर विशेष कर युवाओं तथा दो केंद्र पर बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीका लगाया गया। वहीं जिला महिला अस्पताल के पिंक बूथ पर महिलाओं को वैक्सीन की डोज दी गई। वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। उधर अन्य केंद्रों पर भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे।

जनपद के 86 केंद्रों पर शनिवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 2886 युवाओं, 695 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1408 लोगों, एक हेल्थ केयर वर्कर, दो फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 475 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 6830 के सापेक्ष 5467 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed