{"_id":"610bb08743116839b955c95f","slug":"54-lakh-released-to-settle-30-families-in-neighboring-villages-due-to-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: 30 परिवारों को पड़ोसी गांव में बसाने के लिए 54 लाख जारी, नदी में घर डूबने का है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: 30 परिवारों को पड़ोसी गांव में बसाने के लिए 54 लाख जारी, नदी में घर डूबने का है खतरा
Thu, 05 Aug 2021 03:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 03:03 PM IST
सार
जगदीशपुर गांव में नदी पिछले करीब आठ सालों से धीरे-धीरे कटान कर रही है। जिन लोगों के आवास नदी की कटान में विलीन हो चुके हैं, उन्हें दूसरी जगह बसाया जा चुका है। सिंचाई विभाग ने रिपोर्ट दी थी कि करीब 30 और परिवारों के आवास नदी में विलीन हो जाएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला तहसील में बड़हलगंज ब्लॉक के जगदीशपुर गांव के 30 परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली सूचना है। राप्ती नदी की कटान से विलीन होने के खतरे की आशंका के बीच प्रशासन ने उन्हें पड़ोस के दूसरे गांव में बसाने की व्यवस्था कर ली है। जमीन खरीदने के लिए यहां से भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने 54 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। अब एसडीएम गोला जमीन खरीदकर प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
जगदीशपुर गांव में नदी पिछले करीब आठ सालों से धीरे-धीरे कटान कर रही है। जिन लोगों के आवास नदी की कटान में विलीन हो चुके हैं, उन्हें दूसरी जगह बसाया जा चुका है। सिंचाई विभाग ने रिपोर्ट दी थी कि करीब 30 और परिवारों के आवास नदी में विलीन हो जाएंगे।
विज्ञापन
सक्रियता दिखाते हुए प्रशासन ने इन परिवारों को भी बसाने का निर्णय किया। इनके लिए बगल के गांव में करीब 0.359 हेक्टेयर जमीन देखी गई है। इसके क्रय पर 54 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने बुधवार को धनराशि जारी कर दी है। प्रभावित होने वाले सभी परिवारों के लोगों को अलग-अलग जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन
जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि जगदीशपुर के लोगों को दूसरी जगह बसाने के लिए धनराशि मिल गई है। इससे जमीन खरीदकर उन्हें दी जाएगी।