फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   53 days break on Manglik works in Gorakhpur

अब 17 अप्रैल से लग्न शुरू: बुधवार को अस्त हो रहे बृहस्पति, मांगलिक कार्यों पर 53 दिन का विराम

Tue, 22 Feb 2022 12:08 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Feb 2022 12:08 AM IST
सार

23 फरवरी से गुरु अस्त होंगे, 14 मार्च को एक माह का खरमास लगेगा। फिर 17 अप्रैल से लग्न शुरू होगी, 40 दिन सात फेरे हो सकेंगे।

विज्ञापन
53 days break on Manglik works in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी के शुभ मुहूर्त 53 दिनों का विराम लगने वाला है। 23 फरवरी से गुरु ग्रह अस्त हो रहे हैं। इनके उदय होने से पहले ही 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य ग्रह प्रवेश कर जाएंगे और 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहने के कारण खरमास लग जाएगा। ऐसे में सभी मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे और सात फेरे भी नहीं होंगे। जिसके चलते लोगों को विवाह संस्कार से लेकर अन्य शुभ कार्यों के लिए 53 दिन का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


23 फरवरी से गुरु ग्रह अस्त हो रहे हैं। इनके उदय होने से पहले ही 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य ग्रह प्रवेश कर जाएंगे और 14 अप्रैल तक इसी राशि में रहने के कारण खरमास लग जाएगा। ऐसे में सभी मांगलिक कार्य ठहर जाएंगे और शहनाई नहीं बजेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मोहित मिश्रा के अनुसार बृहस्पति 23 फरवरी से 20 मार्च तक गुरु अस्त रहेंगे।
विज्ञापन


इसके बीच आठ दिनी होलाष्टक 10 मार्च से और मीन का मलमास लगने से 14 मार्च से 14 अप्रैल तक विवाह नहीं होंगे। इसके चलते विवाह के दूसरे सीजन का विवाह का पहला मुहूर्त 17 अप्रैल को होगा। अप्रैल में छह, मई 13 जून में 10 और जुलाई में चार मुहूर्त होंगे। इसके बाद 10 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत होगें। इसके चलते मांगलिक कार्यों पर फिर चार माह के लिए विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

क्या है ग्रह का अस्त होना

ज्योतिषियों के अनुसार सौरमंडल में जब कोई ग्रह सूर्य से एक निश्चित दूरी पर आ जाता है। तो वह ग्रह प्रभावहीन हो जाता है, और अपनी आभा तथा शक्ति खोने लगता है। इस वजह से वह ग्रह सौरमंडल में दिखाई देना बंद हो जाता है। इसी को ग्रह का अस्त होना कहते हैं। विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ लग्न या मुहूर्त के लिए ग्रह तारों का बल देखा जाता है। जब गुरु या शुक्र ग्रह उदित होते हैं तो मांगलिक कार्य संपन्न किए जाते हैं। जब यह ग्रह अस्त होते है तो विवाह संस्कार एवं शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है।

चार माह में 40 दिन बजेगी शहनाई  

खरमास के बाद अप्रैल से जुलाई तक चार माह के बीच 40 दिन शहनाई बजेगी। क्योंकि अप्रैल में 08 मई में 14, जून में 11 और जुलाई में 07 दिन लग्न के शुभ मुहूर्त हैं। 10 जुलाई को देवशयनी एकादशी के साथ ही चार माह के लिए विवाह संस्कार सहित मांगलिक कार्य फिर रुक जाएंगे और नवंबर में देवउठनी एकादशी के साथ शुरू हो जाएंगे।

इन तिथियों में विवाह मुहूर्त

अप्रैल : 17, 19, 21, 22, 23, 28
मई : 02, 03, 09, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 20, 25, 26, 31
जून : 06, 08, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 21, 22
जुलाई : 03, 05, 06, 08

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed