{"_id":"657f628cacd4d9bef00c7534","slug":"52-cataract-patients-found-in-health-fair-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-402874-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्वास्थ्य मेला में मोतियाबिंद के 52 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्वास्थ्य मेला में मोतियाबिंद के 52 मरीज मिले
Mon, 18 Dec 2023 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज के भरोहिया ब्लाॅक परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य मेला एवं नेत्र परीक्षण जांच शिविर का आयोजन गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज आरोग्यधाम की ओर से किया गया। उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख डॉ. सुनीता सिंह व संजय सिंह ने किया। जांच के दौरान 693 लोगों में से 52 मोतियाबिंद के मरीज चिह्नित किए गए।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आए लोगों से उनका हाल पूछा और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान डॉ. नागेंद्र वर्मा, डॉ. राजेश पांडेय, डॉ. निहारिका शाही, डॉ. केके चौबे आदि ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अस्पताल प्रबंधक जीके मिश्रा ने आभार ज्ञापन किया। आयोजन में रजत, सौरभ श्रीवास्तव, सत्यम, चंदन, आकांक्षा शुक्ला, ज्योति, अखिलेश व हॉस्पिटल स्टाफ के साथ नर्सिंग छात्राओं का योगदान रहा। संवाद