फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   52 animal with eight smuggler arrested

गीडा इलाके के जीरो प्वाइंट के पास आठ तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा, 52 पशु बरामद

Fri, 10 Jan 2020 10:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिपरौली (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिपरौली (गोरखपुर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jan 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
52 animal with eight smuggler arrested
एसटीएफ (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
गीडा इलाके के कालेसर स्थित जीरो प्वाइंट के पास एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान आठ पशु तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 52 गोवंशी पशुओं को बरामद कर लिया गया है। दो ट्रक पर पशुओं को लादकर ले जाया जा रहा था। आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपितों की पहचान शामली के कांधला निवासी हाजी माजिद, मोहम्मद असलम, अयोध्या निवासी मन्नौवर, औरेया के दसेरा निवासी सतीश बाबू, बागपत के रमाला निवासी मुहम्मद इमरान, शामली के हनुमान टीला निवासी आंसू चौधरी, मुहम्मद सलमान, बागपत के बिनौली निवासी रियाज के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह एसटीएफ को तस्करों के बारे में जानकारी मिली थी। भोर में जीरो प्वाइंट के पास पुलिस के साथ एसटीएफ ने बैरीकेडिंट कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान तस्करों ने बैरीकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश की और रोकने पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने खुद को बचाते हुए तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपितों के पास एक लक्जरी कार, एक पिस्टल, तीन खोखा बरामद हए है। पशुओं को कन्हैया उपवन गहासाड़ भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम में एसआई विनय कुमार सिंह, एसआई आरिफ अली शेख, कांस्टेबल उमेश सिंह, महेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, अनूप कुमार राय, विनय सिंह, अरविंद कुमार, विनोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed