फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   52 acres of land marked in Talakandra along Deoria bypass for Veterinary College in Gorakhpur

गोरखपुर: वेटनरी कॉलेज के लिए अब तीसरी जगह चिह्नित की गई जमीन, प्रशासन ने किया है खास दावा

Thu, 24 Jun 2021 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Jun 2021 10:53 AM IST
सार

देवरिया बाईपास के किनारे तालकंदरा में 52 एकड़ जमीन कॉलेज के लिए दी जाएगी।

विज्ञापन
52 acres of land marked in Talakandra along Deoria bypass for Veterinary College in Gorakhpur
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में प्रस्तावित वेटनरी कॉलेज के लिए जिला प्रशासन ने अब तीसरी जगह जमीन चिह्नित की है। देवरिया बाईपास के किनारे तालकंदरा की 52 एकड़ जमीन इस कॉलेज के लिए दी जाएगी। निचला इलाका होने के बाद भी प्रशासन का दावा है कि कॉलेज के लिए जो सरकारी जमीन चिह्नित की गई है वह ताल से काफी दूर है और वहां पानी नहीं लगता।
विज्ञापन


एक ही जगह पर पर्याप्त जमीन मिल जाने की वजह से वहां प्रशासनिक भवन के साथ ही चारागाह भी बन सकेगा। मुख्य मार्ग से जुड़ा होने के कारण आवागमन में भी आसानी रहेगी। वेटनरी कॉलेज के लिए प्रशासन की तरफ से पहले चरगांवा में जमीन उपलब्ध कराई गई थी। मगर वहां जगह पर्याप्त नहीं होने की वजह से चारागाह के लिए दूसरी जगह जमीन तलाशी जा रही थी। चरगांवा की जमीन पशुपालन विभाग के नाम दर्ज भी की जा चुकी है।
विज्ञापन


मगर इसी बीच टिकरिया के पास बासस्थान में 100 एकड़ से अधिक जमीन चिह्नित की गई। वहां आयुष विश्वविद्यालय व वेटनरी कालेज एक साथ बनाने की योजना थी। पर, कुछ दिनों बाद उस जमीन पर वन विभाग ने अपना दावा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लिए भटहट क्षेत्र में 52 एकड़ से अधिक सीलिंग की भूमि चिह्नित कर कब्जे में ली गई। वेटनरी कॉलेज को लेकर जमीन की तलाश चल रही थी जो अब देवरिया बाईपास के पास ताल कंदरा में आकर खत्म हुई है। प्रापर्टी डीलरों ने आसपास बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की है लेकिन प्रशासन का दावा है कि कॉलेज के लिए चिह्नित सरकारी जमीन पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त है।

 
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि आयुष विश्वविद्यालय के बाद अब वेटनरी कॉलेज के लिए भी जमीन की तलाश कर ली गई है। देवरिया बाईपास के किनारे सदर तहसील क्षेत्र के तालकंदरा में 52 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इसे जल्द ही संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed