फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   500 animal smugglers went to jail again in Gorakhpur Mandal

गोरखपुर मंडल: पांच साल की कुंडली खोली तो 500 पशु तस्कर फिर गए जेल, 18 को लगी पुलिस गोली

Fri, 30 Sep 2022 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Sep 2022 02:50 PM IST
सार

गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर में पिछले पांच साल में 791 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें 1585 पशु तस्करों का नाम सामने आया था। अभियान में पुलिस ने 1572 पशु तस्करों को जेल भेजा था।

विज्ञापन
500 animal smugglers went to jail again in Gorakhpur Mandal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

गोरखपुर मंडल में पिछले पांच सालों में सामने आए 1585 पशु तस्करों की कुंडली पुलिस ने फिर से खंगाली तो 500 से अधिक आरोपी फिर सलाखों के पीछे पहुंच गए। कार्रवाई के दौरान 18 पशु तस्कर पुलिस की गोली से घायल होकर जेल गए तो वहीं, 185 पिकअप वाहनों को सीज कर दिया गया।

विज्ञापन


डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान में पुलिस पिकअप और तस्करों को टारगेट कर रही है। मकसद है कि पिकअप को सीज कर दिया जाए, ताकि तस्करों की कमर टूट जाए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेंज (गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर) में पिछले पांच साल में 791 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें 1585 पशु तस्करों का नाम सामने आया था। अभियान में पुलिस ने 1572 पशु तस्करों को जेल भेजा था। अब एक बार तस्करी बढ़ने के बाद डीआईजी ने सभी की कुंडली खंगालने का आदेश जारी कर दिया तो धरपकड़ शुरू हुई। गोरखपुर में छह, कुशीनगर में 12 पशु तस्कर हाल के दिनों में पुलिस की गोली से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह देवरिया में 217 मुकदमो में सामने आए 524, गोरखपुर में 165 मुकदमों में 411, कुशीनगर में 240 मुकदमों में 303 और महराजगंज में 169 मुकदमों में सामने आए 347 पशु तस्करों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसमें से कई जेल भी भेजे जा चुके है। नए-पुराने मिलाकर 500 से अधिक पशु तस्कर गोरखपुर रेंज के जिलों में पकड़े जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: अब भी नहीं सुधरे तो जाएगी थानेदारी, एडीजी ने जारी किया आदेश

पिकअप पर चल रहा विशेष अभियान

बिहार से होकर कुशीनगर के रास्ते गोरखपुर में आने वाले बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए ही डीआईजी ने पिकअप को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया था। इसका असर रहा कि गोरखपुर में 22, देवरिया में 27, कुशीनगर में 88 और महराजगंज में 48 वाहनों को अब तक सीज किया जा चुका है।

हमले के बाद सक्रिय हुई थी पुलिस
गोरखपुर में एसपी नार्थ और अन्य पुलिस वालों पर पशु तस्करों ने हमला किया था। पशु तस्करों ने एसपी नार्थ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद ही डीआईजी जे. रविंद्र ने रेंज के चारों जिलों की पुलिस को आपसी तालमेल कर अभियान चलाने का आदेश जारी कर दिया। इसकी मानीटरिंग वह खुद कर रहे थे, जिसका असर रहा कि पुलिस ने हाल के दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

डीआईजी जे. रविंद्र ने कहा कि पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। पिकअप को चिह्नित कर सीज करने की कार्रवाई जारी है। पशु तस्करों पर कार्रवाई की नियमित मानीटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed