{"_id":"613c40f88ebc3e5fa0787437","slug":"50-thousand-people-got-corona-vaccine-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 50 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 50 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह
Sat, 11 Sep 2021 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:09 AM IST
सार
42151 को पहली और 7974 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 145 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 50125 लोगों को वैक्सीन लगवाई। इनमें 42151 को पहली और 7974 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो देर शाम चार बजे तक चलता रहा।
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और संक्रामक रोग विभाग में बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने पहुंचे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। शासन से नियमित वैक्सीन आ रही है। लोग स्लॉट बुक करवाकर अगर आते हैं, तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है।
24 घंटे में एक भी संक्रमित नहीं मिला
शुक्रवार को चार हजार नमूनों की जांच में एक भी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। 30 अगस्त के बाद से ही कोई मौत न होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59404 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58542 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। सात एक्टिव केस बचे हैं।