फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Recruitment of Assistant Professor in DDU Gorakhpur

Gorakhpur University Recruitment: गोरखपुर विश्वविद्यालय में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, हर सीट पर हैं 50 दावेदार

Wed, 28 Jul 2021 10:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Jul 2021 10:21 AM IST
सार

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 117 पदों पर देश भर से 3572 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।

विज्ञापन
Gorakhpur University Recruitment of Assistant Professor in DDU Gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की हर सीट के लिए 50 दावेदार हैं। रिक्त चल रहे शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए रिकॉर्ड आवेदन विवि में आए हैं। प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 117 पदों पर देश भर से 3572 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। सबसे अधिक आवेदन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आए हैं। 44 पदों के लिए 2218 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन के मुताबिक प्रोफेसर के 23 पदों के लिए 101, एसोसिएट प्रोफेसर के 50 पदों पर 397 लोगों ने आवेदन किया है। यानी प्रोफेसर में एक पद के लिए चार और एसोसिएट प्रोफेसर में एक सीट के लिए सात लोगों के बीच कड़ा संघर्ष होगा।
विज्ञापन


ऐसे ही विश्वविद्यालय में संचालित होने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर एंड नेचुरल साइंसेज, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 32 अस्थायी पदों के साथ विभिन्न रोजगारपरक कोर्स के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। इसके अंतर्गत 237 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर शैक्षणिक के 24 पदों के लिए 1188 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने रोजगारपरक कोर्स को बढ़ावा देने की दिशा में काम करना शुरू किया है। इसके अंतर्गत 63 कोर्स को विद्या परिषद और कार्यपरिषद के साथ शासन से मुहर लगाते हुए शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed