फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5 Died in landslide in Nepal

भूस्खलन से पांच की मौत, तीन लापता

Fri, 03 Sep 2021 05:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
5 Died in landslide in Nepal
भूस्खलन में पांच की मौत और तीन लोग लापता
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन से दबने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग लापता हो गए हैं। वहीं, जल एवं मौसम विभाग नेपाल ने मानसूनी हवाओं के प्रभाव से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
जानकारी के मुताबिक कुष्मा नगर पालिका-3, दुरलुंग में बृहस्पतिवार की रात भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें 15 वर्षीय बिमला पौडेल और 11 वर्षीय बिनीता पौडेल के शव एक ही घर से बरामद हुए हैं। जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपाधीक्षक शिवराज बुडाथोकी के अनुसार लापता तीन लोगों की तलाश की जा रही है। इसी तरह, 35 वर्षीय दुर्गा पौडेल और उनके छह साल के बेटे गणेश के शव कुशमा नगर पालिका -11 के पकुवा में भूस्खलन में मिला। मोदी ग्राम नगर पालिका-5 में भूस्खलन में दबने से 50 वर्षीय थुलिमया थापा की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, जल एवं मौसम विज्ञान विभाग नेपाल ने मानसूनी हवाओं के प्रभाव से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान मानसून निम्न दबाव रेखा नेपाल के तराई क्षेत्र से थोड़ा नीचे है। संभाग के अनुसार, प्रांत नंबर 1, गंडकी, करनाली और लुंबिनी के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। शनिवार दोपहर को देश भर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रांत 1 और गंडकी के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। रविवार को प्रांत 1 के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन के कारण एक हजार भारतीय ट्रक फंसे
नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण उत्पन्न समस्याओं के बीच करीब एक हजार भारतीय मालवाहक ट्रक लोड और खाली नेपाल के विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं। नेपाल बर्दघाट से लेकर चितवन गेंडाकोट भूमहि, चितवन के साथ बेलहिया हाईवे, नेपाल भंसार पार्किंग और सोनौली सीमा के नौतनवां तक वाहनों का जाम लगा हुआ है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन सोनौली के अध्यक्ष सुरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक हजार भारतीय वाहन भूस्खलन के कारण नेपाल में फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed