फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   5.75 Lakh fraudster arrested from bank in Gorakhpur

फर्जीवाड़ा: बैंक से 5.75 लाख की जालसाजी करने वाला गिरफ्तार, भाजपा विधायक के नाम पर ट्रांसफर करवाया था रुपये

Wed, 31 Mar 2021 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 31 Mar 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
5.75 Lakh fraudster arrested from bank in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के एक बैंक प्रबंधक मनीष चंद्रा के पास भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह के नाम पर फोन कर 5.75 लाख रुपये की जालसाजी करने वाले गिरोह के एक सदस्य एकराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान गोपालपुर थाना तरयासुजान, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी इससे पूर्व भी तरयासुजान थाने से जालसाजी के आरोप में जेल जा चुका है।

विज्ञापन


लखनऊ के कानपुर रोड निवासी मनीष चंद्रा ने 10 मार्च को साइबर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर कॉल करके खुद को विधायक फतेह बहादुर बताया। उनसे तत्काल एक अकाउंट में 5.75 लाख रुपये स्थानांतरित करने के लिए कहा।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक पर प्रभाव जमाने के लिए उसने ऑफिशियल मेल का भी हवाला दिया। मनीष ने इसे सच मानते हुए विधायक फतेह बहादुर के बैंक खाते से 5.75 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिया था। साइबर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। साइबर थाने की जांच में पता चला कि मनीष चंद्रा के पास जिस मोबाइल नंबर से कॉल आई थी, वह नंबर गलत तरीके से हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बिहार के जिस खाते में रुपये ट्रांसफर कराया था, वहां से रुपये एक पेटीएम पर ट्रांसफर किए गए हैं। जांच में पता चला कि वह पेटीएम नंबर का सिम कुशीनगर से खरीदा गया है। छानबीन के दौरान पता चला कि एकराम ने फोटो व आधारकार्ड दूसरे का लेकर यह नंबर हासिल किया है।

साइबर थाने की टीम ने एकराम को कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाने के तमकुहीराज  कस्बे से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच आधार कार्ड, दो वोटर कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आरसी, एक रजिस्टर, एक पाकेट डायरी, दो बैंक पास बुक आदि बरामद किया है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में साइबर थाना निरीक्षक सूर्यभान सिंह, उप निरीक्षक विनायक सिंह आदि शामिल हैं।


ऐसे किया वारदात
एकराम ने पुलिस को बताया है कि वह रुपयों की लालच में सलाउद्दीन अंसारी तरयासुजान के साथ मिला था। दोनों ने हीरा कुशवाहा नाम के व्यक्ति के आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किया। इसकी मदद से सिम हासिल की। सलाउद्दीन को एक अन्य जालसाजी के मामले में देवरिया पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक एकराम एक शातिर साइबर अपराधी बनना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed