{"_id":"5fcb1fc6db2bd93ac11b56fd","slug":"49-policemen-will-be-forcibly-retired-from-gorakhpur-and-kushinagar-by-governance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर और कुशीनगर के 49 पुलिसकर्मी होंगे जबरन सेवानिवृत्त, वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर और कुशीनगर के 49 पुलिसकर्मी होंगे जबरन सेवानिवृत्त, वजह जान लें
Sat, 05 Dec 2020 11:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के 27 और कुशीनगर के 22 पुलिस वालों को मिलाकर कुल 49 पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्त किया जाएगा। शासन ने शुक्रवार देर शाम इस पर अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के 20 हेड कांस्टेबल और सात कांस्टेबल की रिपोर्ट साल 2019 में भेजी गई थी। शासन की ओर से तीन महीने पहले फिर रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद दोबारा सूची भेजी गई। इसमें उन लोगों को शामिल किया गया था जिनकी उम्र 50 वर्ष से ज्यादा थी, साथ ही उन पर भ्रष्टाचार या दूसरे आरोप थे।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के 27 पुलिस वालों को सेवानिवृत्त करने की रिपोर्ट आ गई है। एक इंस्पेक्टर और दो दरोगा की रिपोर्ट और भेजी गई है। जल्द ही उस पर भी फैसला आ जाएगा।
विज्ञापन