फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   49 new Corona positive Found in Basti

बस्ती में डूडा कर्मी व बंदियों समेत कोरोना के कुल 49 नए मिले पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 404

Wed, 14 Oct 2020 05:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Oct 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
49 new Corona positive Found in Basti
Corona - फोटो : PTI

बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण की बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में नगरीय विकास अभिकरण के एक कर्मी व पांच बंदियों सहित कुल 49 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। मृतकों की संख्या 77 पहुंच गई है।

विज्ञापन


अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4134 पहुंच गई है। जबकि 49 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 3653 लोगों की निगेटिव आ चुकी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या चार सौ चार पहुंच गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने किया है। जिले में 2037 लोगो के नमूने एकत्रित कर भेजे गए हैं।
विज्ञापन


डीएम के अनुसार जिले में लगातार जांच का क्रम जारी है। टीम शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाकर कोरोना की जांच कर रही है। लक्षण के अलावा बिना लक्षण वाले भी जांच करा रहे हैं। कहा कि अब प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है, मगर आम लोगों को अब भी सचेत रहने की जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरा सी लापरवाही आपको संकट में डाल सकती है। ऐसे में आवश्यक कार्य से ही घर से बाहर निकलें। कोरोना प्रोटोकाल का शत प्रतिशत पालन करें, मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। डीएम ने बताया कि जिले से 144761 लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा गया था। इसमें 144001 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। 139867 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 760 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है।


कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 169 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 95, हर्रैया में 55, भानपुर में सात व रुधौली में 12 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रुप से जनजीवन प्रतिबंधित है। आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed