फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   45 newborns admitted on 32 beds

Gorakhpur News: 32 बेड पर 45 नवजात भर्ती

Sat, 12 Oct 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 12 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
45 newborns admitted on 32 beds
महराजगंज। जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई में 32 बेड पर 45 बच्चे भर्ती हैं। डॉक्टरों की ओर से इलाज के दौरान बेहद सतर्कता बरती जा रही है। वार्ड में उन बच्चों को भर्ती किया जाता है जो जन्म के बाद रोते नहीं हैं यहां बीमार रहते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएनसीयू वार्ड में जन्म लेने के साथ सांस फूलने, जांडिस, दूध नहीं पीने, निर्धारित वजन से कम, नौ माह के पहले जन्म लेने, अविकसित शिशुओं को भर्ती कर इलाज किया जाता है। इनमें कई ऐसे नवजात होते हैं, जिन्हें जन्म के बाद से लगभग आठ से 10 दिनों के लिए इसमें रखना पड़ता है। तीमारदार संतराम ने बताया कि वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या अधिक है, लेकिन इलाज ठीक से हो रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के बरामदे में बैठे तीमारदार आपस में चर्चा कर रहे थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि वार्ड में भर्ती बच्चों की देखभाल समय-समय पर की जाती है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में बेहतर ढंग से इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed