फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   44 new Corona positive got in basti

बस्ती में मिले 44 नए कोरोना पॉजिटिव, 35 मरीज हुए स्वस्थ

Thu, 17 Sep 2020 06:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Sep 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
44 new Corona positive got in basti
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

बस्ती में लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 44 नए संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 3068 पहुंच गई है। मृतकों की संख्या  60 है। एक्टिव मरीजों की संख्या 399 है।

विज्ञापन


वहीं 35 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 2607 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 98862 लोगों के नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे जा चुके हैं। इसमें 97621 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 94492 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन को अब भी 1247 नमूने की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में डीएम ने 201 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया है। इसमें सदर तहसील में 109, हर्रैया में 53, भानपुर में 23 व रुधौली में 16 कंटेंमेंट जोन हैं।


कंटेंमेंट जोन में जिला प्रशासन ने आवागमन पर रोक लगाते हुए यहां की दुकानों को बंद करा दिया है। डीएम ने कहा कि कंटेंमेंट जोन में आम लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक सामान की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed