फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   4100 health workers today to get Covid vaccine at 41 booths in Gorakhpur

Corona Vaccination: 41 बूथों पर आज 4100 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा कोविड का टीका

Fri, 22 Jan 2021 12:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Jan 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
4100 health workers today to get Covid vaccine at 41 booths in Gorakhpur
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

गोरखपुर जिले में शुक्रवार को 41 बूथों पर 4100 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हर बूथों पर वैक्सीन और एनाफ्लेक्सिस किट भी भेज दी गई है। पहले चरण में करीब 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है। इनमें अब तक केवल 310 कर्मियों को ही वैक्सीन लगी है। शासन के निर्देश के बाद 22, 28 और 29 जनवरी को 12300 लोगों को टीका हर हाल में लग जाना है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 16 जनवरी को पहले टीकाकरण के लिए जिले में छह बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जना था। लेकिन कोविन पोर्टल का सर्वर फेल होने की वजह से कई स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज नहीं मिल सका।
विज्ञापन


इसकी वजह से महज 310 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग पाया। लेकिन इस बार बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। 22 जनवरी को 4100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए मैसेज भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मैसेज के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को फोन से भी सूचना देने की पहल की गई है। जिससे की टीकाकरण पूरी तरह से सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी प्राचार्य और सीएमओ आज लगवाएंगे टीका
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार मेडिकल कॉलेज में बने बूथ पर टीका लगवाएंगे। जबकि सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय का नाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर बूथ की लिस्ट में शामिल है। वह सुबह 10 बजे टीका लगवाएंगे। पहले दिन सीएमओ का नाम लिस्ट में शामिल किया गया था, लेकिन मैसेज न जाने की वजह से अंत समय में वह टीका लगाने से वंचित रह गए थे।

 

15 फरवरी को लगेगा बूस्टर डोज

15 फरवरी को वैक्सीनेशन करा चुके 310 लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज लगाया जाएगा। इसके अलावा 22 जनवरी को वैक्सीनेशन कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज 20 फरवरी को लगाया जाएगा। इन लोगों को सीरम इंस्टीट्यूट का कोविशील्ड वैक्सीन का बूस्टर लगेगा।

कोविशील्ड की लगाई जाएगी वैक्सीन
शुक्रवार को होने वाले वैक्सीनेशन में स्वास्थ्य विभाग सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाएगा। इसके लिए कोविशील्ड के वैक्सीन विभाग को मिल भी चुके हैं। इसके अलावा भारत बॉयोटेक का कोवैक्सीन के 132 वायल भी मिले हैं। लेकिन इसके इस्तेमाल की अनुमति अभी शासन की ओर से नहीं दी गई है।

कंट्रोल रूम से फोन कर टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया जाए
डीएम के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण अभियान हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि इस बार शत प्रतिशत टीकाकरण होना चाहिए। इसके लिए टीका लगने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को जिला कंट्रोल रूम से फोन कर उन्हें आने के लिए आमंत्रित भी किया जाए। कहा कि टीकारकण में लगे स्वास्थ्य कर्मियों का नियमित रुप से प्रशिक्षित किया जाए। जिससे की टीकाकरण में कोई परेशानी न हो। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी साझा की।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को 10 नोडल अधिकारियों की निगरानी में वैक्सीन होगा। हर बूथ पर वैक्सीनेटर तैनात कर दिए गए हैं। नियम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीका लगने के बाद 30 मिनट डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed