फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   40 new corona positive got in basti

बस्ती में कोरोना संक्रमण के 40 नए केस, एक्टिव मरीज हुए 412

Fri, 02 Oct 2020 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Oct 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
40 new corona positive got in basti
Corona in india - फोटो : पीटीआई
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से एक के बाद को अपनी चपेट में ले रहा है। शुक्रवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट 40 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 3680 हो गई है।
विज्ञापन


मृतकों की संख्या अब 72 है। हालांकि 36 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 3196 निगेटिव हो चुके हैं। जिले में अब कुल एक्टिव केस 412 हो गए हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 121791 संदिग्ध लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 120195 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 116516 की रिपोर्ट निगेटिव रही। 1596 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 164 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 85, हर्रैया में 56, भानपुर में 11 व रुधौली में 12 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रुप से जनजीवन प्रतिबंधित है। बताया कि कंटेनमेंट जोन में जनसुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed