फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   4 arrested in cyber crime, connected to nigerian gang

नाइजीरियन साइबर क्राइम गैंग से जुड़ा है कुशीनगर का तार, चार युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया पर्दाफाश

Sat, 04 Jul 2020 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
4 arrested in cyber crime, connected to nigerian gang
नाइजीरियन साइबर क्राइम गैंग से जुड़ा है कुशीनगर का तार, चार युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने किया पर्दाफाश
विज्ञापन

लोगों से खाता खुलवाकर जमा कराते थे रकम
दिल्ली के साइबर अपराधियों तक पहुंचाते थे डाटा
केनरा बैंक में खाता खुलवाकर जमा कराए थे 8454495 रुपये
पडरौना(कुशीनगर)। कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है। गैंग के चार सदस्यों को शहर के बावली चौक से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने केनरा बैंक में एक ही दिन खुलवाए गए विभिन्न खातों में ऑनलाइन फ्राड कर कुल 84 लाख 54 हजार 495 रुपये जमा करा लिया था।
गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग गांव के कम जानकार व सीधे-सादे लोगों को मोदी सरकार द्वारा खाते में रकम भेजने के नाम पर नया एकाउंट खुलवाते थे और खाता धारक से पासबुक, एटीएम कार्ड, एटीएम पिन नंबर और खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर प्राप्त कर लेते थे। इस प्रकार जब कई खाते उपलब्ध हो जाते हैं तब सभी खातों का एटीएम कार्ड व पासबुक एक साथ दिल्ली ले जाकर ऐसे संगठित साइबर गिरोह को उपलब्ध कराते हैं, जिनका संबंध नाइजीरियन गैंग से है। ये संगठित साइबर गिरोह विभिन्न प्रांतों में ऑनलाइन फ्राड करके खाते में पैसा जमा करते हैं और तुरंत निकासी कर लेते हैं।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में तसलीम अंसारी निवासी गड़हिया बसंतपुर थाना नेबुआ नौरंगिया, अंकुर गुप्ता निवासी रामकोला वार्ड नंबर 12 थाना रामकोला, शोएब अख्तर निवासी पकड़ियार बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया और करन निवासी खानू छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल पवन कुमार सिंह व साइबर सेल के प्रभारी अतुल्य कुमार पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed