फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   38 new corona infected including health workers of Siddharthnagar District Hospital

सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों समेत 38 मिले नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 407

Thu, 03 Sep 2020 04:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Sep 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
38 new corona infected including health workers of Siddharthnagar District Hospital
Corona - फोटो : PTI

सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों समेत 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। जिले में अब तक 2331 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1902 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 407 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 22 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक 18 संक्रमित शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें परिगवां गांव में 16 और शोहरतगढ़ कस्बे में दो संक्रमित पाए गए। डुमरियागंज के पोखरा कानूनगो, तिलगडिय़ा में दो-दो संक्रमित मिलेथ और हल्लौर व डुमरियागंज में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बांसी के शंकर नगर में, लोटन ब्लॉक के लोटन में एक, मिठवल के खरचोला नानकार गांव एक-एक संक्रमित मिले। जोगिया के राजा महदेवा, परसा और हरैया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। खेसरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बेलवालमुनही गांव में एक-एक संक्रमित मिले।

नौगढ़ के जिला अस्पताल में दो, बभनी बाजार और शिवपुरी कालोनी में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 38 संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed