फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   37 patients of dengue were treated in BRD gorakhpur

Alert: बीआरडी में डेंगू के 37 मरीजों का हुआ इलाज, गोरखपुर और बस्ती मंडल में लगातार बढ़ रहे मामले

Thu, 22 Sep 2022 03:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Sep 2022 03:59 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 37 मरीजों की सूची सौंपी है। इसमें गोरखपुर के 12 मरीजों के अलावा कुशीनगर के आठ मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सात मरीज देवरिया के भी हैं। महाराजगंज और संत कबीर नगर के तीन-तीन मरीजों का इलाज बीआरडी में चला है। वहीं, बिहार के चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
37 patients of dengue were treated in BRD gorakhpur
BRD - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वांचल में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गोरखपुर और बस्ती मंडल में पिछले डेढ़ माह में डेंगू के 37 मरीज मिल चुके हैं। इन मरीजों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिंता की बात यह है कि इसमें 12 मरीज जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिले में डेंगू के मामले सबसे अधिक सितंबर में मिले हैं। इस माह अब तक सात मरीज मिले हैं। इनमें पांच मरीजों का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुआ है। इन मरीजों में तीन शहरी और दो ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। मरीजों में चार साल का मासूम भी शामिल हैं, जो पुलिस लाइंस का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस लाइंस में स्थिति काफी खराब है। लेकिन, वहां पर छिड़काव नहीं हो पा रहा है। वहीं, तुर्कमानपुर, गुलरिहा बाजार, खजनी, पिपराइच में भी डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


कुशीनगर के आठ और देवरिया के सात मरीज रहे भर्ती
बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 37 मरीजों की सूची सौंपी है। इसमें गोरखपुर के 12 मरीजों के अलावा कुशीनगर के आठ मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सात मरीज देवरिया के भी हैं। महाराजगंज और संत कबीर नगर के तीन-तीन मरीजों का इलाज बीआरडी में चला है। वहीं, बिहार के चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के लार्वा मिले
शेखपुर वार्ड के पार्षद संजीव सिंह सोनू की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दीवान दयाराम में जांच की। इस दौरान गमलों और कबाड़ में पानी मिला, जिसकी जांच करने पर डेंगू के लार्वा मिले हैं। इस पर मलेरिया विभाग की टीम ने छिड़काव करते हुए लोगों से अपील की है कि बरसात का पानी गमलों में जमा न होने दें।


बीआरडी मेडिकल कॉलेज की तरफ से मरीजों की सूची उपलब्ध कराई गई है। विभाग सूची की जांच कर रहा है। साथ ही टीमों को घरों पर भेजकर जांच कराई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि गमलों, कूलर सहित अन्य स्थानों पर साफ पानी न जमा होने दें। साफ पानी में डेंगू के लार्वा तेजी से पनपते हैं। - अंगद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed