फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   37,803 candidates appeared for constable recruitment examination in Gorakhpur on the 4th day, today is last

पुलिस भर्ती परीक्षा: चौथे दिन 37,803 हुए शामिल-जानें कितनों ने छोड़ी, आज शामिल होंगे 49 हजार से अधिक अभ्यर्थी

Sat, 31 Aug 2024 10:59 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 10:59 AM IST
सार

जिले में 55 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में शुक्रवार को 49152 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को शामिल होना था। दोनों पाली में हुई परीक्षा में कुल 37803 अभ्यर्थी ही पहुंचे। पांच दिन तक चलने वाली परीक्षा का शनिवार को आखिरी दिन है। अंतिम दिन भी 49000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
37,803 candidates appeared for constable recruitment examination in Gorakhpur on the 4th day, today is last
सेंट एंड्रयूज कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को 11349 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, किसी भी सेंटर से किसी संदिग्ध या साल्वर के पकड़े जाने की कोई खबर नहीं आई। दो पाली में परीक्षा को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से पुलिस सुबह आठ बजे से ही केंद्रों के बाहर मुस्तैद रही। एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई दिन भर परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। कंट्रोल रूम से भी पल-पल की खबर ली जा रही थी।

विज्ञापन


जिले में 55 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में शुक्रवार को 49152 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को शामिल होना था। दोनों पाली में हुई परीक्षा में कुल 37803 अभ्यर्थी ही पहुंचे। जांच के लिए सभी केंद्रों पर दो घंटा पहले ही अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई थी। गेट पर प्रवेश पत्र व दस्तावेज की जांच के बाद बायोमेट्रिक कराकर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा खत्म होने और अपराह्न तीन बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा देने अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचे तो शहर के अधिकांश चौराहों पर थोड़ी देर के लिए भीड़ लग गई। यातायात पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी अंतिम दिन की परीक्षा
पांच दिन तक चलने वाली परीक्षा का शनिवार को आखिरी दिन है। अंतिम दिन भी 49000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed