फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   3648 Inter answer sheets were checked on Friday.

यूपी बोर्ड : कॉपियों का मूल्यांकन अंतिम चरण में

Sat, 04 Apr 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
3648 Inter answer sheets were checked on Friday.
गोरखपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शुक्रवार को जनपद के दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट की 3648 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन

निर्धारित 1318 परीक्षकों के सापेक्ष शुक्रवार को 175 परीक्षक मूल्यांकन कार्य में उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। एमएसआई इंटर कॉलेज, गोरखपुर में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरी तरह संपन्न हो चुका है। अब केवल राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, गोरखपुर में मूल्यांकन कार्य बच गया है। अधिकारियों के अनुसार शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने बताया कि मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed