{"_id":"5f57720f8ebc3e611474a2e9","slug":"36-new-corona-positive-got-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में 36 नए मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 347","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में 36 नए मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 347
Tue, 08 Sep 2020 05:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर जिले में मंगलवार को 36 कोरोना संक्रमित मिले। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है।
जिले में अब तक 2486 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2114 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, 347 का इलाज चल रहा है। अब तक 25 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। मंगलवार को 23 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए।
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक नौ मरीज बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए हैं।
विज्ञापन
बर्डपुर के बगही गांव में सात, ककरहवा और बिडरपुर बाजार में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल ब्लॉक के पटेरवा में पांच और तिलौरा में एक संक्रमित मिला। नौगढ़ के पुलिस लाइंस में तीन,रोवांपार, पारा बाजार, मधुकरपुर में एक-एक संक्रमित मिले।
बांसी के शंकर नगर और बांसी में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी के रेडवरिया, गनेशपुर और बढ़नी खास गांव में एक-एक संक्रमित मिले। भनवापुर के त्रिलोकपुर में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज के भवानीगंज, असनहरा, शाहपुर, भवानीगंज पुलिस स्टेशन में एक-एक संक्रमित मिले।
इटवा के पटियाला और लोटन ब्लॉक के बड़हरा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। उसका बाजार के बरधा गांव में दो संक्रमित मिले और अन्य संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 36 संक्रमित मिले हैं। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।