{"_id":"62d0e6aff2254324af4e9cc9","slug":"36-corona-patients-including-four-doctors-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में चार डॉक्टरों सहित मिले 36 कोरोना मरीज, संक्रमितों में आठ साल का बच्चा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Gorakhpur: गोरखपुर में चार डॉक्टरों सहित मिले 36 कोरोना मरीज, संक्रमितों में आठ साल का बच्चा भी
Fri, 15 Jul 2022 09:32 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:32 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,427 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,374 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की जांच में बृहस्पतिवार को 36 मरीज मिले हैं। संक्रमितों में चार डॉक्टर और एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। राहत की बात यह है कि सभी में सामान्य लक्षण हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान 24 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके बाद से जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 177 हो गई है। जानकारी के मुताबिक, संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दो, सहायक जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी और शक्ति नगर के एक निजी डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा तारामंडल में रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक आठ साल का बच्चा भी है।
विज्ञापन
वहीं, गौरीबाजार और कैंपियरगंज की एक-एक किशोरी, रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती एक किशोर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। चरगांवा का 14 वर्षीय किशोर, दो रेलवे कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 67,427 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 66,374 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 866 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
आज से निशुल्क लगवा सकेंगे बूस्टर डोज
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 112 बूथों पर 5,805 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। सीएमओ डॉ. अशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि वैक्सीन की कमी नहीं है। लोग बूथों पर आएं, सभी को टीका लगाया जाएगा। बताया कि शुक्रवार से सभी सरकारी बूथों पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जाएगी।