{"_id":"62b2c3218dad577579518dd1","slug":"35-thousand-applications-have-come-for-graduation-in-ddu","type":"story","status":"publish","title_hn":"DDU: स्नातक के लिए अब तक आए 35 हजार आवेदन, 30 जून है अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DDU: स्नातक के लिए अब तक आए 35 हजार आवेदन, 30 जून है अंतिम तिथि
Wed, 22 Jun 2022 12:52 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए अब तक 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करके आवेदन किया है। जबकि, चार हजार अभ्यर्थियों ने सिर्फ नामांकन कराया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है।
विश्वविद्यालय ने कक्षा 12वीं में बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट देर से आने के चलते ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 20 से बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। विश्वविद्यालय के स्नातक प्रवेश समन्वयक प्रो विनय कुमार सिंह क मुताबिक स्नातक के विभिन्न विषयों की कुल 4022 सीटों के लिए करीब 39 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 35 हजार ने शुल्क जमा कर दिया है। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी है, उम्मीद है कि सप्ताह भर में ज्यादा संख्या में आवेदन आएंगे।

पिछले वर्ष 65730 आवेदन आए थे
पिछले वर्ष स्नातक के विभिन्न विषयों की कुल 4022 सीटों के लिए 65730 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। स्नातक में बीएससी जीव विज्ञान की 150 सीटों पर 4188, बीएससी (एजी) 150 सीट पर 3933 और बीएससी मैथ्स की 300 सीटों के सापेक्ष 5463 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बीटेक की 300 सीटों के सापेक्ष 2572 लोगों ने आवेदन किया था। बाकी आवेदन बीए के लिए थे।
विज्ञापन