फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   35 thousand applications have come for graduation in DDU

DDU: स्नातक के लिए अब तक आए 35 हजार आवेदन, 30 जून है अंतिम तिथि

Wed, 22 Jun 2022 12:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Jun 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
35 thousand applications have come for graduation in DDU
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए अब तक 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करके आवेदन किया है। जबकि, चार हजार अभ्यर्थियों ने सिर्फ नामांकन कराया है। ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने कक्षा 12वीं में बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट देर से आने के चलते ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को 20 से बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। विश्वविद्यालय के स्नातक प्रवेश समन्वयक प्रो विनय कुमार सिंह क मुताबिक स्नातक के विभिन्न विषयों की कुल 4022 सीटों के लिए करीब 39 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें 35 हजार ने शुल्क जमा कर दिया है। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी है, उम्मीद है कि सप्ताह भर में ज्यादा संख्या में आवेदन आएंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 65730 आवेदन आए थे

पिछले वर्ष स्नातक के विभिन्न विषयों की कुल 4022 सीटों के लिए 65730 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। स्नातक में बीएससी जीव विज्ञान की 150 सीटों पर 4188, बीएससी (एजी) 150 सीट पर 3933 और बीएससी मैथ्स की 300 सीटों के सापेक्ष 5463 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बीटेक की 300 सीटों के सापेक्ष 2572 लोगों ने आवेदन किया था। बाकी आवेदन बीए के लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीए व एमबीए के लिए भी 30 तक करें आवेदन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित एमबीए और बीबीए कोर्स में दाखिले के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। बीबीए और एमबीए कोर्स में 75-75 सीटों पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून है। बीबीए में ऑनलाइन आवेदन की फीस सामान्य श्रेणी और पिछड़े वर्ग के लिए 800 रुपये तथा एससी श्रेणी के लिए 400 रुपये है। एमबीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की फीस सामान्य श्रेणी और पिछड़े वर्ग के लिए 1000 रुपये और एससी श्रेणी के अभ्यर्थी को 600 रुपये देने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed