{"_id":"6b04ac74f2c824a0c30e6fcd","slug":"35-passengers-could-not-board-the-asansol-special-as-they-were-not-informed-about-a-change-in-platform-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1528185-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन रेलकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, दो संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन रेलकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई, दो संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त
विज्ञापन
फॉलोअप
- प्लेटफाॅर्म बदलने की सूचना नहीं मिलने पर आसनसोल स्पेशल में नहीं चढ़ पाए थे 35 यात्री
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्लेटफाॅर्म की सूचना नहीं मिलने पर 35 यात्रियों के ट्रेन छूट जाने के मामले में रेलवे प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए तीन रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। साथ ही पूछताछ केंद्र पर तैनात दो संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
21 नवंबर को गोरखपुर जंक्शन पर गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया था और इसकी जानकारी पूछताछ केंद्र से प्रसारित नहीं की गई। जिस प्लेटफाॅर्म पर यात्री पहले से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे वहां लगे डिस्प्ले बोर्ड पर भी ट्रेन की सूचना सही नहीं थी। करीब 35 यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पाए। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था। इसके कारण कुछ देर तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-आसनसोल को देवरिया में रुकवाया। इसके बाद गाड़ी संख्या 15008 कृषक एक्सप्रेस से यात्रियों को भिजवाया। देवरिया में यात्रियों को आसनसोल स्पेशल ट्रेन में चढ़वाया गया और फिर ट्रेन रवाना हुई। यात्रियों के ट्रेन छूटने की मामले की जांच करने के बाद स्टेशन डायरेक्टर ने लापरवाही पाए जाने पर ऑपरेटिंग विभाग के दो कर्मचारी और कामर्शियल विभाग के एक कर्मचारी के खिलाफ शिथिलता बरतने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। साथ ही पूछताछ केंद्र में तैनात दो संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं।
स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों की सूचना के आदान-प्रदान और उद्घोषणा में लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।
ऑपरेटिंग में रिकार्डेड टेलीफोन लगा, एक दूसरे को जिम्मेदार नहीं ठहरा पाएंगे
रेल प्रशासन ने अब ऑपरेटिंग विभाग और पूछताछ केंद्र में रिकार्डेड टेलीफोन लगवा दिया गया है। इससे अब ट्रेनों के बारे में दी गई सूचनाएं भी दो माह तक रिकॉर्डेड रहेंगी। जांच के दौरान सही तथ्य सामने आ सकेगा।