फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   35.55 lakh voters will decide future in Gorakhpur

विधानसभा चुनाव 2022: गोरखपुर में 35.55 लाख वोटर तय करेंगे भविष्य, वोटिंग के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
सार

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी तहसीलों के एसडीएम के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। कहा, आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो इसलिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

विज्ञापन
35.55 lakh voters will decide future in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले की अंतिम मतदाता सूची तैयार हो गई है। बुधवार को इसका प्रकाशन हो जाएगा। एक नवंबर से लेकर पांच दिसंबर तक के बीच वोटर बनने के लिए आवेदन का मौका था। इस दौरान कुल 85347 वोटर बढ़े जबकि 50937 वोटरों के नाम कटे। यानी मतदाता सूची में कुल 34411 वोटरों की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन


जिले की मतदाता सूची में अब कुल वोटरों की संख्या 35.55 लाख हो गई है। इनमें 19 लाख 23 हजार 475 पुरुष और 16 लाख 31 हजार 926 महिला वोटर हैं। वहीं 274 वोटर थर्ड जेंडर के हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी तहसीलों के एसडीएम के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। कहा, आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो इसलिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी तरह की टीमें तैनात कर दी गई हैं। संबंधित अफसरों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में भी बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वोटर बनने में पुरुषों से आगे आधी आबादी

मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनने के लिए महिलाओं और युवाओं ने सबसे अधिक जागरूकता दिखाई। एक नवंबर से पांच दिसंबर तक के अभियान के बीच कुल 85347 वोटर बढ़े हैं। इनमें अकेले 43355 आवेदन महिलाओं के हैं जबकि 41962 पुरुषों ने किए थे।  

जिले की इस विधानसभा क्षेत्रों में कुल इतने वोटर

विधानसभा   पुरुष         महिला      कुल
कैंपियरगंज : 204684-176857-381577
पिपराइच : 218804-183943-402796
शहर :  243013-210574-453662
ग्रामीण : 222479-189967-412471
सहजनवां : 203696-170491-374204
खजनी : 203570-171910-375491
चौरीचौरा : 189998-161904-351944
बांसगांव : 206882-170209-377106
चिल्लूपार : 230349-196071-426424
कुल : 1923475-1631926-3555675 (जिले की मतदाता सूची में 274 थर्ड जेंडर भी शामिल)

2017 के चुनाव से इस बार 1.25 लाख वोटर बढ़े

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार जिले की मतदाता सूची में करीब 1.25 लाख वोटर बढ़ गए हैं। पिछले चुनाव में मतदाताओं की संख्या 34 लाख 30 हजार 190 थी जो वर्तमान में बढ़कर 35 लाख 55 हजार 675 हो गई है। इनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। पांच साल पहले जो जेंडर (लिंग) अनुपात महज 804 था वह इस बार बढ़कर 848 पहुंच गया। 2017 में महिला वोटरों की संख्या 15 लाख 28 हजार 567 थी जो वर्तमान में 16 लाख 31 हजार 926 पहुंच गई है। जिले की वर्तमान मतदाता सूची में सबसे ज्यादा 4 लाख 53 हजार 733 वोटर शहर विधानसभा क्षेत्र में तो वहीं सबसे कम 3 लाख 52 हजार 179 वोटर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।


पांच साल में युवा वोटरों की संख्या घटी

पांच साल के भीतर 18 और 19 साल के युवा वोटरों की संख्या घटी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में ऐसे वोटरों की संख्या 36929 थी जो अब घटकर 34116 हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed