फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   34655 beneficiaries will get old age pension for first time in Gorakhpur

खुशखबर: गोरखपुर में पहली बार वृद्धावस्था पेंशन पाएंगे 34,655 लाभार्थी, चल रहा है सत्यापन अभियान

Tue, 21 Sep 2021 06:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Sep 2021 06:27 PM IST
सार

समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन अभियान चलाकर नौ हजार अपात्रों की पेंशन रद्द की तो नए पेंशनधारी जोड़े।

विज्ञापन
34655 beneficiaries will get old age pension for first time in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

गोरखपुर में हाल ही में वृद्धावस्था की दहलीज पर कदम रखने वाले जिले के 34,655 बुजुर्गों को पहली बार वृदावस्था पेंशन का लाभ मिलेगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में नए लाभार्थियों को जोड़ा गया। डीएम के अनुमोदन के साथ ही इन बुजुर्गों के खातें में पेंशनराशि भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि शासन की ओर से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग के हित में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिलें में  वृद्धावस्था पेंशन का लाभ देने के लिए सत्यापन और आवेदन अभियान चलाया गया। सत्यापन के दौरान 9323 लाभार्थी ऐसे पाए गए जिनकी या तो मृत्यु हो चुकी थी या वह कहीं और जा चुके थे।
विज्ञापन


कुछ बुजुर्ग बेहतर आर्थिक जीवन यापन के कारण अपात्र घोषित किए गए। इस दौरान 34,655 बुजुर्गों के आवेदन वृद्धावस्था पेंशन के लिए दुरुस्त पाए गए। इनके आवेदन सत्यापित किए जाने के बाद पेंशन दिए जाने का अनुमोदन डीएम विजय किरन आनंद ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाभार्थियों के खाते में पहली बार पेंशन की पहली किस्त भेजी जाएगी। समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में 1,49,140 लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। अपात्र घोषित किए गए बुजुर्गों को भी पात्रता प्रकट करने का मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed